गोरखपुर: गोरखपुर में दो हजार का डीजल भराकर भागे कार सवार, भारत सरकार लिखी गाड़ी से आए थे 4 युवक, CCTV में कैद हुई वारदात
शाहपुर इलाके में कार सवार युवक पेट्रोल पंप से 2 हजार रुपए का डीजल भराकर बिना भुगतान किए फरार हो गए।घटना 8 अक्टूबर की शाम करीब 6:08 बजे की है।कार के आगे ड्राइवर सीट के पास 'भारत सरकार' लिखा हुआ था।पंप कर्मचारियों ने कार सवारों को पकड़ने के लिए पीछा किया,लेकिन वे तेज रफ्तार में भाग निकले।पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई,जिसका वीडियो अब सामने आया है।