#कोतवाल सुंदरम शर्मा की ब्रीफिंग का असर,बच्चा बरामद।
सितारगंज रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के पुतला दहन के दौरान परिजनों से बच्चा बिछडा गया था, परिजन भीड़ के बीच सिपाही सुरेश नेगी के पास पहुंचे, सिपाही बिना देर किए तत्काल परिजनों के साथ मंच पहुचे जहाँ संचालन कर रहे एडवोकेट अमित रस्तोगी के समक्ष सारी बात रखी जिसके बाद बच्चा गुम हो जाने का अलाउंस लगाया गया और पुलिस की जागरूकता से बच्चा अपने परिजनों से मिल पाया। यह परिवार साधुनगर की तरफ का बताया जा रहा है। पुतला दहन से पूर्व कोतवाल ने कोतवाली उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ब्रीफिंग कर पुलिस कर्मियों को व्यवस्था संभालने के सख्त निर्देश दिए गए थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी ने पुलिस का धन्यवाद किया है।
Udham Singh Nagar Pol
Kichha, Udham Singh Nagar | Oct 20, 2026