मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे 16 से 22 जुलाई तक दो चरणो मे होगा राज्य स्तरीय श्वान दलों का प्रशिक्षण
Manpur, Umaria | Jul 14, 2026 वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और जांच क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा 16 से 22 जुलाई तक बांधवगढ टाईगर रिजर्व के जैव विविधता एवं प्रशिक्षण केन्द्र ताला मे राज्य स्तरीय श्वान दलों का सात दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण एवं वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम दो चरणों मे आयोजित किया जायेगा।