Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi
image
image

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन एवं गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। पुलिस ने बाल श्रम करवाने के आरोप में एक होटल संचालक एवं एक दुकान संचालक के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा बालश्रम, बाल बंधुआ मजदुरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान उमंग- VII की पालना में एएसपी मुकुल शर्मा के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी भगवान लाल के नेतृत्व में थाना सर्कल में कार्यवाही करने हेतु चाईल्ड हेल्प लाईन व गायत्री सेवा संस्थान के सहयोग से दो अलग अलग टीमो का गठन किया गया। जिस पर एएसआई जगदीश मय टीम द्वारा चितौड़गढ़ से उदयपुर की तरफ जाने वाली हाईवे पर नारायण पुरा टोल से पहले स्थित श्री हरि सांवरिया होटल से एक नाबालिक बालक को दस्तीयाब कर होटल संचालक प्रवीण पिता मोहन लाल जाति विश्नोई निवासी रणोदर पुलिस थाना सांचौर जिला जालौर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तथा एएसआई भैरू लाल मय टीम द्वारा मंगलवाड़ चौराहा पर स्थित जोधपुर स्वीटस एवं बेकरी से एक नाबालिक बालक को दस्तीयाब कर जोधपुर स्वीटस एवं बेकरी संचालक अशोक सिंह पिता गमेर सिंह राजपुत साल निवासी जाखन मथौड़ा पुलिस थाना मथौड़ा जिला फलौदी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरणो का अनुसधान जारी है।