नगरी: खेत में ताजा कब्र मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे SDM व पुलिस अधिकारी, शव को निकाला गया बाहर
बोराई थाना क्षेत्र के ग्राम आमानारा में खेत में ताजा कब्र की सूचना से सनसनी फैल गई। कोटवार की सूचना पर एसडीएम, पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची। जांच में मामला हत्या नहीं बल्कि स्वाभाविक मौत का निकला। बोराई थाना से मिली जानकारी के अनुसार आमानारा निवासी बिंद्रा बाई मिर्गी बीमारी से पीड़ित थीं। तबीयत बिगड़ने पर पति उन्हें जिला अस्पताल धमतरी लेकर पहुंचे।