ग्वालियर गिर्द: फायल डाउनलोड करते ही 1.62 लाख खाते से हुए गायब, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
सायबर फ्राड के खिलाफ चल रहे अभियान के बावजूद लोगों के साथ लाखों की धोखाधडी होने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला छुटमल की बजरिया में में रहन वाले आशीष गुप्ता के साथ पेश आया है। 27 जून को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फायल भेजी। आशीष से फायल डाउनलोड करने को कहा गया। फायल डाउनलोड करते ही आशीष के खाते से 162658 रुपये निकल गए।