गुना नगर: सुदामा कॉलोनी में सूने मकान से 8-10 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गुना कोतवाली थाना के बूढ़े बालाजी के सुदामा कॉलोनी में सूने मकान में चोरी हो गई। 20 अप्रैल को मकान मालिक हेमंत भार्गव ने कहा, बीती रात छोटे भाई ललित भार्गव की शादी में पूरा परिवार था। चोरो ने ताले तोड़कर एक से डेढ़ लाख रुपये नगदी और सोने चांदी के जेवर सहित 8 से 10 लाख रुपए की चोरी की सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश बाइक सवार नजर आ रहा है पुलिस ने जांच जारी है।