मेजा: मेजा में 'स्कूल चलो अभियान' रैली, दिव्यांग और सामान्य छात्रों ने दिया शिक्षा का संदेश
मेजा स्थित राजकीय समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही मेंआज बुधवार दोपहर 12:00 के आसपास‘स्कूल चलो अभियान’के तहत रैली निकाली गई।इसमें दिव्यांग और सामान्य छात्र-छात्राओं ने मिलकर अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन का संदेश दिया।रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर किया।इस दौरान नवप्रवेशित दिव्यांग छात्रों का रोली-टीका,चंदन व उपहार देकर स्वागत किया।