कामडारा: डायन-बिसाही के शक में परिवार के नरसंहार के दोषी 7 आरोपियों को मिली उम्रकैद
Kamdara, Gumla | May 27, 2026 गुमला जिले के बहुचर्चित बुरुहातु नरसंहार मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सात दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-5 की अदालत ने अमृत टोपनो, डेनियल टोपनो, सावन टोपनो, फिरंगी टोपनो, सलीम टोपनो, सोमा टोपनो और फिलिप टोपनो को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास एवं 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।