लखनपुर: लखनपुर क्षेत्र से नाबालिग बालिका लापता, परिजनों की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिक बालिका के लापता होने का मामला सामने आया है। वही खोजबीन के बाद भी नाबालिक बालिका का कुछ पता नहीं चला। परिजनों के द्वारा लखनपुर थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगाले जाने की शंका जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है।लखनपुर पुलिस धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन में जुटी है।