कोंडागांव: मादागांव में 360 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई
फरसगांव विकासखंड फरसगांव की ग्राम पंचायत मादागांव में शनिवार को 360 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सरपंच संतोष राणा, देवेंद्र सेटिया,कमलेश नाग,रोहित राणा,युवराज प्रधान सहित पंचायत के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की पहल पर यह सौगात मिली है।