देहरादून: पटेलनगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च,निष्पक्ष होकर मतदान की अपील
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के दिशा निर्देश के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने बंजारावाला, चांचक, मुस्लिम कॉलोनी कारगी ग्रांट, लोहिया नगर, ब्राह्मण वाला आदि स्थानों पर फ्लेग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान की अपील की गई।