देहरादून: SSP अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय देहरादून का किया वार्षिक निरिक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधीनस्थो को अपनी-अपनी शाखाओं एवं कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव और सफाई व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जाँच कें लिए प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रो का समयबद्ध रुप से विधिक निस्तारण के निर्देश दिए।