देहरादून: कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने कहा, स्वच्छ छवि के प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने खुशी जताई कि कांग्रेस पार्टी ने स्वच्छ छवि के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और सबके साथ उनका मेलजोल अच्छा है।