देहरादून: क्लेमेंटाउन थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से गुंडई करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
क्लेमेंटाउन थाना देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से गुंडई करने वाले दो अभियुक्त परवेज और हमाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 12-03-2024 को वादी विकास कुमार निवासी मोहब्बेवाला ने पुलिस को सूचना दी कि आसिफ, हमाद ,परवेज व एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनपर हमला किया गया था।