महोबा: मोहर्रम को लेकर काजीपुरा सहित अन्य जुलूस मार्गों का निरीक्षण, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Mahoba, Mahoba | Jun 26, 2026 मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए महोबा पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और अपर जिलाधिकारी कुँवर पंकज ने पुलिस बल के साथ जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।