उदवंत नगर: गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी विक्रेता को मारी गोली, जख्मी अधेड़ का चल रहा इलाज
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज फ्लाई ओवर ब्रिज के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को गोली दाहिने पैर में घटना के पास लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद गजराजगंज ओपी पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका