उदवंत नगर: तलाक मामले में पवन सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए, उदवंतनगर में चर्चाओं का बाजार गर्म
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित गायक सह अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक मामले में निर्धारित तिथि पर कोर्ट में पेशी नहीं होने की खबर के बाद उदवंतनगर समेत पूरे भोजपुर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। गुरुवार की शाम 5:00 बजे के करीब बताया गया कि आम लोगों से लेकर राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गई है।