अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भोजपुर एसपी ने उदवंतनगर क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने, अपराध पर सख्ती से अंकुश लगाने और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।