कन्नौज: मानीमऊ में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 व्यक्ति हुए घायल, कानपुर से दवा लेकर फर्रुखाबाद की ओर जा रहे थे दोनों
मानीमऊ में हुए सड़क हादसे में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को देर रात एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर से दवा लेकर फर्रुखाबाद की ओर जाते वक्त कन्नौज में हादसे का शिकार हो गए दोनों।