कन्नौज: जिले में चल रहे गौ संरक्षण अभियान की हकीकत जानने जमीन पर उतरे मंत्री असीम अरुण, सहेल्लापुर गांव में खुद पकड़े गौवंश
किसानों और आम जन को अन्ना मवेशियों से छुटकारा दिलाने के लिए चलाए जारहे विशेष अभियान के लिए सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण सोमवार को खुद जमीन पर उतरे। मंत्री ने ग्राम सहेल्लापुर के मंदिर ग्राउंड पर गोसंरक्षण टीम द्वारा अन्ना मवेशियों को पकड़ने और उनको गौशालाओं तक ले जाने के तरीके को देखा। इसके साथ ही उन्होंने तेहरामल्लू में निर्मित गौशाला का निरीक्षण किया।