कन्नौज: स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर अपनी एक अलग पार्टी बनाने को लेकर राज्यमंत्री ने दिया बयान
स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर अपनी खुद की पार्टी बनाने को लेकर कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक व सरकार में मंत्री असीम अरुण के द्वारा बयान दिया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह तो होना था, एक समूह जो किसी विचारधारा के साथ खड़ा होता है, जैसे कि BJP राष्ट्र निर्माण विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रही है।