कन्नौज: शहर के निजी होटल में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन, मंत्री असीम अरुण ने कहा: व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
कन्नौज में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का सोमवार को आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश और प्रदेश में मोदी और योगी की सरकार में व्यापार के नए अवसर खुले हैं व व्यापार को बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों को भी सम्मानित किया गया है।