सिमडेगा: भारत बंद को लेकर सिमडेगा में प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक दल के नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने में किया प्रदर्शन
भारत बंद को लेकर सिमडेगा शहर में प्रदर्शन कर रहे राजनीतिक दल के नेताओं को बुधवार को सिमडेगा पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना में डिटेन किया ,जिसके बाद नेताओ ने थाना में प्रदर्शन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि एसटी एससी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है इससे आरक्षण पर सेंधमारी होगी जिसका हम विरोध करते हैं।मौके पर कई लोग उपस्थित हुए।