कोंडागांव: मानसून की दस्तक के बावजूद चौपाटी बस स्टॉप पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं बना, धूप-बारिश में परेशान हो रहे यात्री
जिला मुख्यालय कोंडागांव में पुराने बस स्टैंड के बंद होने के बाद चिखलपुटी स्थित नवीन बस स्टैंड से नियमित बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं शहर के भीतर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने अस्थायी रूप से चौपाटी मैदान के पास फुट ओवर ब्रिज के नीचे बसों के रुकने की व्यवस्था की थी। लेकिन इस स्थान पर अब तक यात्री प्रतीक्षालय सहित किसी भी प्रकार की बुनियादी ...