आमजन के लिए बड़ी राहत!
आपकी सुरक्षा, हमारा विश्वास। तकनीक से सुगम होती न्याय की राह।
साइबर धोखाधड़ी की जांच के दौरान यदि आपका बैंक खाता अनपेक्षित रूप से Freeze/Hold हो गया है, तो परेशान न हों। राजस्थान पुलिस आपके लिए लाई है "GRM मॉड्यूल" (Grievance Redressal Mechanism)।
साइबर अपराधों पर कड़ा प्रहार करने और पीड़ित नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के सहयोग से "GRM मॉड्यूल" (एडवाइजरी संख्या: 31/2026) लागू किया गया है।
अब अदालतों और दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, समाधान होगा ऑनलाइन और पारदर्शी!
खाता अनफ्रीज कराने की आसान प्रक्रिया:
1️⃣ अपनी बैंक शाखा जाकर 'खाता अनफ्रीज' करने का आवेदन दें।
2️⃣ बैंक आपके KYC व ट्रांजैक्शन का सत्यापन कर Grievance ID जेनरेट करेगा।
3️⃣ पुलिस जांच अधिकारी ट्रांजैक्शन ट्रेल की जांच कर (ज़रूरत होने पर वीडियो कॉल द्वारा आपका पक्ष सुनकर) खाता अनफ्रीज करने का त्वरित निर्णय लेंगे।
थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर आप जिला/राज्य स्तर के G.R.O. के पास अपील कर सकते हैं।
सावधान रहें: अपनी बैंक डिटेल या O.T.P. किसी से साझा न करें।
साइबर अपराध की शिकायत तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।
#RajasthanPolice #CyberSecurity #GRMModule
#CyberCrimeAwareness
#DigitalIndia SafeRajasthan
18 views | Jaipur, Rajasthan | Jul 29, 2026