दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बुधवार दोपहर 3 बजे शिक्षा विभाग की टीम के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाकोट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शैक्षणिक व भौतिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कक्षा 10वीं के छात्र तीरथ लोधी ने अंग्रेजी में कठिनाई बताई जबकि छात्रा देवकी अहिरवार ने बेहतर तैयारी दिखाई। कलेक्टर ने मॉडल पेपर व अभ्यास के निर्देश दिए।