भिंड नगर: पिडोरा गांव के पास NH-719 पर बस पलटने से घायल लोगों से अस्पताल में मिले कालीदास महाराज, CS को दिए निर्देश
भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-719 पर पिडोरा गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस बाइक सवार युवक से टकराने के बाद पलट गई थी। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इन्हीं घायलों का हालचाल जानने के लिए शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे संत कालिदास महाराज जिला अस्पताल पहुंचे।