कोल: धनीपुर मंडी के शराब ठेके पर नकली नोटों से बीयर लेने पहुंचे 2 युवकों को सेल्समेन ने पीटा, पुलिस को सौंपा
Koil, Aligarh | Feb 4, 2026 धनीपुर मंडी शराब ठेके पर नकली नोटों से बीयर लेने पहुंचे तो युवकों को सेल्समैन ने पीट दिया। आरोपी दोनों युवक दूसरों की नकली नोटों से बीयर खरीदने पहुंचे थे। इस दौरान नकली नोट देख सेल्समैन ने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना कर दी। घटना की सूचना पर मंगलवार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।