ढाका: कुंडवा चैनपुर के तेल्हारा धांगर टोला में थानाध्यक्ष की सराहनीय पहल, बच्चों को पुलिस वाहन से स्कूल पहुंचाया गया
पूर्वी चंपारण जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के तेल्हारा धांगर टोला में थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल की है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को समझाकर उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं, बच्चों को पुलिस वाहन में बैठाकर विद्यालय तक पहुंचाया, ताकि वे पढ़ाई से जुड़ सकें।