बागपत: एसपी ने बागपत पुलिस लाइन सभागार में उप निरीक्षक भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक की, सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की
Baghpat, Bagpat | Jun 14, 2026 रविवार की शाम करीब सात बजे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत अभिलेखों एवं शारीरिक मानक परीक्षण की तैयारियों को लेकर एसपी सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन सभागार बागपत में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।