पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा sc/st थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन करते हुए लंबित कांडों की समीक्षा की गई।
साथ ही, विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की प्रगति एवं पुलिसिंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जनसरोकार एवं प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा आमजनों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।