गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार स्थाई वारंटी पकड़ा है। 16 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, जिला न्यायालय के चेक बाउंस के प्रकरण क्रमांक 773/2019 में फरार आरोपी नरेंद्र कुमार सोनी निवासी दुर्गा मंदिर के पास गुना का जिला न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। 15 अप्रैल को सूचना पर आरोपी नरेंद्र सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेजा है।