ग्यारसपुर: सोराई रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत
विदिशा–सोराई रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को ग्राम मनोरा निवासी 52 वर्षीय लीला कृष्ण प्रजापति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका जताई गई है। परिजनों के अनुसार मृतक गुरुवार शाम करीब 6 बजे तक घर पर थे, इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।