जसवंतनगर: ग्राम भैसान में एडीएम के आदेश पर भूमि से हटाया गया कब्जा, तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद
जसवंत नगर के ग्राम भैसान में सह-खातेदारों के बीच भूमि विवाद के मामले में एसडीएम न्यायालय के कब्जा दखल संबंधी आदेश का पालन कराते हुए तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसीलदार अभिजीत गौरव के नेतृत्व में राजस्व विभाग की विशेष टीम एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचा और न्यायालय के आदेशानुसार एक सह-खातेदार का कब्जा हटवाकर दूसरे सह-खातेदार को भूमि पर विधिवत कब्जा दिलाया।