संडीला: बेमौसम बारिश की मार: खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से किसान बेहाल
शनिवार एवं रविवार रात हुई बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल के साथ-साथ काटकर रखी गई गेहूं की फसल के खराब होने का गंभीर अंदेशा पैदा हो गया है। इस बेमौसम बरसात ने न केवल कटाई के काम पर ब्रेक लगा दिया है, बल्कि खंदायी का काम भी पूरी तरह ठप पड़ गया है।