उज्जैन शहर: महाकाल दर्शन में परिजनों से बिछड़ी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को महाकाल पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
उज्जैन में मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे से भटक रहीं 75 वर्षीय विमला बाई को एक रिक्शा चालक संदीप ने असहाय अवस्था में देखा। उन्होंने बिना देर किए उन्हें सुरक्षित महाकाल थाने पहुंचाया। थानाप्रभारी गगन बादल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 45 मिनट में बुजुर्ग महिला के परिजनों का पता लगा लिया। करीब चार घंट