मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बिलारी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।