बरेली: अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक प्रथम की अदालत ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
बरेली में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक प्रथम की अदालत ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।थाना इज्जत नगर क्षेत्र की रहने वाली मीना की हत्या उसके पति श्रवण ने की थी।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूरे मामले में आज न्यायालय द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए पचास हजार रूपए को जुर्माना भी लगाया है।