घाघरा: गम्हरिया चौक के पास ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, दोनों गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 18, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक के समीप ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में आदर मलगो निवासी अजीत उरांव और राज उरांव के नाम शामिल है। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।