बागपत: विशेष समुदाय के युवकों पर अपहरण और मारपीट का आरोप, बली के घायल सफाई कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Baghpat, Bagpat | Jun 19, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम बली के प्राइवेट सफाई कर्मचारी सौरभ ने विशेष समुदाय के आधा दर्जन युवकों पर अपहरण कर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की सुबह करीब साढे दस बजे घटना के बाद घायल सौरभ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथ हुई घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता दिखाई दे रहा है।