पुष्पराजगढ़: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उईके पहुंची राजेंद्र ग्राम, सांसद से की मुलाकात
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतीयां उईके ने बुधवार 2:00 बजे राजेंद्र ग्राम में शहडोल संसद हिमाद्री सिंह के आवास पर पहुंची जहां सांसद हिमाद्री सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों ही पार्टी नेताओं के बीच विभिन्न विषयों को लेकर के चर्चा हुई साथ ही सांसद ने पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जल समस्या को दूर करने की मांग रखी।