चान्दन: असनाडीह गांव के पास ऑटो की टक्कर से चार साल की बच्ची जख्मी
Chanan, Banka | May 27, 2026 सतलेटवा- सिमुलताला रोड स्थित असनाडीह गांव के पास बुधवार शाम करीब 4:30 बजे ऑटो की टक्कर से कलाम अंसारी की चार वर्षीय पुत्री चांदनी खातुन जख्मी हो गयी। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।