महोबा: सालट गांव में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने ससुराल के बाहर खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 पत्नी के मायके से न लौटने पर 23 वर्षीय विकास कुशवाहा ने ससुराल के बाहर खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। जलती हालत में वह ससुराल तक दौड़ा, जिसे देख परिजन सन्न रह गए। गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि युवक करीब 80 फीसदी झुलस चुका है,उसकी हालत नाजुक है