गिरिडीह: भेलवाघाटी के खोटे गांव निवासी चारु मरांडी की जहर खाने से हुई मौत, सदर अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम
भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के खोटे गांव निवासी चारु मरांडी की मौत जहर खा लेने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाने के क्रम में हो गया। शुक्रवार को दस बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। जहर खाने वाले चारु मरांडी के भाई ने बताया कि वह घर में अकेले था और अचानक उल्टी करने लगा । जिसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर इलाज के लिए लाए।