अनूपपुर: जिला पंचायत सीईओ स्लम एरिया पहुंचीं, ड्रॉप आउट बच्चों से संवाद कर नामांकन पर दिया ज़ोर
नगर पालिका अनूपपुर के स्लम एरिया में शिक्षा से वंचित और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने विशेष मुहिम चलाई। जिपं सीईओ ने स्लम बस्ती का भ्रमण कर ड्रॉप आउट बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बच्चों से स्कूल न जाने का कारण पूछा और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया।