बांका: ढाकामोड़ स्थित एक भवन से छत से गिरकर युवती की हुई मौत, थाना में यूडी केस दर्ज
Banka, Banka | Jun 19, 2026 बांका थाना क्षेत्र के ढाकामोड़ स्थित एक भवन से एक युवती के गिरकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अलीपुर नवादा निवासी गुड्डू सिंह की 19 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में की गई है।घटना के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।