टीकमगढ़: पठा:32 साल से चल रहा झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक! स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
जिला मुख्यालय के समीप स्थित पठा गांव में एक बंगाली डॉक्टर द्वारा वर्षों से क्लीनिक संचालित किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त क्लीनिक में उल्टी, दस्त, खांसी, बुखार सहित विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाता है तथा मरीजों को दवाइयां और इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्लीनिक करीब 32 वर्षों से