चैनपुर: गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज पर भक्तिमय हुआ चैनपुर, जयकारों से गूंजा प्रखंड मुख्यालय
Chainpur, Gumla | Sep 14, 2026 चैनपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का पावन पर्व सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही पूजा समितियों के सदस्य और युवाओं की टोली पंडालों एवं पूजा स्थलों की साफ-सफाई, आकर्षक विद्युत सज्जा और सजावट में जुटी रही। तय शुभ मुहूर्त के अनुसार पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री गणेश की