बखिरा थाना क्षेत्र के राक्सा कला गांव में सीढ़ी से गिरने से युवक की मौत हो गई। तेंनडु डॉड निवासी जितेंद्र यादव शनिवार दोपहर छत से उतरते समय पैर फिसलने से गिर पड़े। परिजन उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।